जलता है सीने में आग लिए सारी रात जो
अधेरे से लड़ता है रोशिनी के लिए वो
दीपक है वो दीपक ही तो है वो
जाने कितनी उम्मीदों को उसने बनते देखा
फिर कितनी ही उम्मीदों का बिखरना भी देखा
उम्मीदों के बनने बिगड़ने का गवाह है जो
दीपक है वो दीपक ही तो है वो
जाने कितने हीर रान्झो के मिलन का साक्षी वो बना
और जाने कितने ही लैला मजनू का बीछडना भी सहा
मिलन और जुदाई का गवाह है जो
दीपक है वो दीपक ही तो है वो
जलता है वो इंसान के जग में आने पर भी
जलता है वो इंसान के जग से जाने पर भी
इंसान के जीवन मरण का साथी है जो
दीपक है वो दीपक ही तो है वो
किसी ने जलाया उसे खुबसूरत भगवान् के लिए
किसी ने जलाया उसे साधारण इंसान के लिए
किसी ने जलाया उसे कुरूप सैतान के लिए
हर किसी के लिए जलता है जो
दीपक है वो दीपक ही तो है वो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment